Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय निवेशकर्ता द्वारा मुआवजा वितरण

 

तीसरे अरुण आयोजना से प्रभावित निजी जमीन मालिकों को भारतीय निवेशकर्ता द्वारा मुआवजा वितरण
५ पूस, संखुवासभा । भारतीय निवेशकर्ता सतजल विद्युत् निगम ने अरुण तीसरी जलविद्युत् आयोजना से प्रभावित क्षेत्र की जनता को अब तक एक अर्ब १० करोड ८८ लाख मुआबजा वितरण किया है ।

arun1
जिला प्रशासन कार्यालय संखुवासभा के अनुसार अब तक करीब ९४ प्रतिशत निजी जमीन मालिकों को मुआबजा रकम वितरण किया गया है ।इसी महीने के भीतर सभी जमीन मालिकों को मुआवजे की रकम दे दी जाएगी । कुल नौ सौ मेगावाट क्षमता के इस आयोजना में निजी, सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की वजह से निजी जगह प्राप्ति का विषय सहज रुप में आगे बढ पाया है ।
आयोजना से नुम, पाथीभरा, दिदिङ, याफु गाविस प्रमुख रुप में प्रभावित होंगे । आयोजना के लिए निजी ४९ हेक्टर और सरकारी १२४ हेक्टर जमीन की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

आयोजना के प्रवद्र्धक सतलज विद्युत् निगम ने स्थानीय प्रशासन और स्थानीयवासी की सहभागिता में मुआबजा वितरण का काम अन्तिम चरण में पहुँचाया है ।

प्रमुख जिला अधिकारी खुमकान्त आचार्य के अनुसार अन्य आयोजना में सरकार और प्रवद्र्धक द्वारा एकल रुप में निर्णय करने के कारण कारण जमीन प्राप्ति के विषय में समस्या होने पर भी अरुण तीसरे में सहज रुप में ही प्रक्रिया आगे बढी है । प्रभावित स्थानीयवासी ने २७ हजार से तीन करोड ७१ लाख तक मुआबजा प्राप्त किया है । आयोजना छ वर्गमिटर से लेकर २० रोपनी तक क निजी जमीन अधिग्रहण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *