Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट

 

काठमान्डौ, पूस ६ गतेmexico-blast_1482289498

मेक्सिको के पटाखा मार्केट में आग लगने से मंगलवार देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हैं। घटना उपनगरीय इलाके टुल्टेपेक में हुई जहां ब्लास्ट के बाद धुआं मेक्सिको शहर के ऊपर भी देखा गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत कार्य जारी किया।  क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मार्केट में भीड़ ज्यादा थी और लोगों में खरीददारी के लिए गहमागहमी थी। आग इतनी भयानक थी कि उसपर नियंत्रण के लिए लोगों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आग से पूरा बाजार कुछ ही मिनट में खाक हो गया। आग से मार्केट के पास के मकान और वाहन भी जल कर खाक हो गए हैं। सिविल प्रोटेक्शन सर्विस के चीफ ने बताया कि घायलों में कईयों की हालत गंभीर है और अन्य घायलों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com