Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूसी राजदूत कारलोव की हत्या

 

इस्तांबुल, एएनआई।19_12_2016-russianenvoy1

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कारलोव की सोमवार रात को अंकारा में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो जब देश की राजधानी अंकारा में एक कला प्रदर्शनी देखने गए थे, तभी उन पर यह हमला किया गया। आरटी न्यूज के मुताबिक हमलावर मेवलट मर्ट अटलिंटास स्पेशल फोर्स का एक सदस्य था। रुस के विदेश मंत्री सर्गी लावरोव ने कहा कि कारलोव हत्याकांड की जांच रूसी जांचकर्ता करेंगे, जो तुर्की के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्को और अंकारा संयुक्त तौर इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। लावरोव ने ये भी कहा कि इस हत्याकांड के जरिए रूस और तुर्की की बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढें   व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु

रूसी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्पेशल कमांडो ने फौरन हमलावर को भी मार गिराया।समाचार एजेंसी एफपी के मुताबिक रूसी एजेंसी ने हमलावर की पहचान कर ली है, हमलावर तुर्की पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। हमलावर गोली चलाते हुए ‘अलेप्पो’ और ‘बदला’ जैसे शब्द बोल रहा था। मौके पर मौजूद अखबार डेली हुर्रियत के संवाददाता हासिम क्लिक ने एएफपी से कहा, ‘राजदूत कारलोव जब भाषण दे रहे थे, तभी सूट पहने एक काफी लंबा व्यक्ति आया। पहले उसने हवा में गोली चलाई बाद में राजदूत को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगा। वह ‘अलेप्पो’ और ‘रिवेंज’ जैसे शब्द कह रहा था।’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे कभी न भूलने वाली घटना करार दिया था। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एरदोगन के घटना पर अफसोस जताने और समय बीतने के साथ उन्होंने अपने सुर नरम कर लिए थे। लेकिन अब तुर्की में रूसी राजदूत की हत्या से दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *