Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार के लिए कांग्रेस का सुझाव– चुनाव घोषणा किया जाए

 
काठमांडू, २६ दिसम्बर ।
नेपाली कांग्रेस ने सरकार को सुझा दिया है कि संविधान संशोधन प्रस्ताव को स्थगित करके जल्द से जल्द स्थानीय निकायों का निर्वाचन घोषणा किया जाए । कांग्रेस सुत्र बताता है कि पार्टी पदाधिकारियों के बीच रविवार सम्पन्न बैठक में अधिकांश नेताओं ने ऐसा सुझाव दिया है । बैठक पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था ।
deuwa
‘आगामी चैत्र या वैशाख में जैसे भी निर्वाचन होना चाहिए, उसमें कोई भी कम्पर्माइज नहीं हो सकता’ बैठक के निर्णय के सम्बन्ध में एक कांग्रेस नेता ने बताया है । बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस महामन्त्री शशांक कोइराला ने बताया है– ‘संविधान संशोधन विधेयक स्थगित करके भी चुनाव का घोषणा होना चाहिए, अधिकांश पदाधिकारी ने ऐसा ही सुझाव दिया है । महामन्त्री कोइराला ने बताया कि एमाले को दरकिनार कर संविधान संशोधन और चुनाव दोनों कार्य असम्भव है । इसलिए विधेयक स्थगित करना ही उपर्युक्त हो सकता है ।
बताया जाता है कि पुराने ही संरचना पर निर्वाचन कराने का सुझाव कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया है । बैठक में पार्टी सभापति देउवा ने बताया है कि संविधान संशोधन किय बगैर मधेशी मोर्चा निर्वाचन के लिए सहमत नहीं हो सकता । उनका यह भी मानना है कि नेकपा एमाले और मधेशी मोर्चा के अडान के कारण ही वर्तमान समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *