Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना संशोधन चुनाव सम्भव नहीं ः मधेशी मोर्चा

 
काठमांडू, दिसम्बर ३० ।
संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा ने कहा है कि संविधान संशोधन बिना कोई भी चुनाव सम्भव नहीं हो सकता । बिहीबार तमलोपा केन्द्रीय कार्यालय विजुली बाजार में सम्पन्न मधेशी मोर्चा की बैठक ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी ही अवस्था में चुनाव घोषणा हो जाएगा तो थप द्वन्द्व का सामना करना पड़ेगा । बैठक ने यह भी कहा है कि चुनाव घोषणा करने से पहले संविधान में संशोधन किया जाए ।
morcha-metting
स्मरण रहे इसी हफ्ता सरकार चुनाव घोषणा करने की तैयारी में है, इसी को मध्यनजर करते हुए मोर्चा ने बैठक आह्वान किया है । बैठक के बाद तमलोपा उपाध्यक्ष वृशेषचन्द्र लाल ने पत्रकारों को बताया, ‘संविधान में संशोधन बिना चुनाव घोषणा हो जाता है तो निश्चत ही द्वन्द्व बढ़ जाएगा । अगर संविधान संशोधन किया जाएगा तो हम लोग भी निर्वाचन में जाने के लिए तैयार हैं ।’
मोर्चा का यह भी मानना है कि स्थानीय निकाय पुनर्संरचना आयोग के प्रतिवेदन कार्यक्षेत्राधिकार से बाहर है । तमलोपा उपाध्यक्ष लाल ने कहा, ‘विशेष क्षेत्र, स्वायत्त क्षेत्र आदि के सम्बन्ध में आयोग ने कुछ भी नहीं कहा है । टीओआर से बाहर रहकर तैयार किया गया प्रतिवेदन मोर्चा को स्वीकार्य नहीं हो सकता ।’ मोर्चा का बैठक आज शुक्रबार के लिए भी बुलाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com