Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इण्डो–नेपाल फ्रेण्डशीप इवेन्ट का उद्घाटन

 

khulamanch-program-1

काठमांडू, दिसंबर ३० । इण्डो–नेपाल फ्रेण्डशीप इवेन्ट का उद्घाटन आज एक विशिष्ट आयोजन में इस समागम का उद्घाटन सुबह ११ बजे काठमांडू के हृदय स्थली भृकुटी मंडप स्थित खुले मैदान में उद्घान हुआ ।
नेपाल के संस्कृति एवं पर्यटन मन्त्री इन्द्र बानियाँ ने इस समागम का उद्घाटन किया । उद्घाटन के बाद मन्त्री बानियाँ ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच जो रिश्ता रहा है, इस आयोजन से और मजबूती मिलेगी ।
मौके पर नेपाल–भारत यूथ एशोसिएसन के अध्यक्ष महेन्द्र यादव, भारतीय राजदूतावास के संस्कृति शाखा के प्रतिनिधि, क्रेजी चेप्स के निदेशक अमिन चन्द्राकार, हिमालिनी के प्रबन्ध निदेशक सच्चिदानन्द मिश्रा भी मौजूद थे ।
अवसर पर राजस्थानी नृत्य, गोवा के साल्सा नृत्य, पंजाव के भांगड़ा नृत्य और नेपाल के झ्याउरे नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी हुई ।
यह इवेंट चार दिनों तक चलेगा । इवेंट में नेपाल व भारत के प्रसिद्ध गायक–गायिका, हास्य कलाकार आदि भी भाग लेंगे । कार्यक्रम स्थल पर कॉस्मेटिक एवं फूड फेस्टिबल का स्टॉल भी रखा गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com