Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली गाँजा पीकर चलते है क्या ? : देउवा

 
deuba
काठमांडू, पुस १७ ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा नेकपा एमाले तथा केपी ओली के प्रति आक्रमक होकर प्रस्तुत होने लगे हैं । संसद् में पंजीकृत संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के सम्बन्ध में सभापति देउवा ने ओली को प्रश्न किया है– ‘क्या केपी ओली गाँजा पीकर चलते हैं क्या ?’
राष्ट्रीय मेलमिलाप दिवस के अवसर पर शनिबार बागलुङ में नेपाली कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सभापति देउवा ने कहा– ‘पाँच नम्बर प्रदेश से पहाड को अलग करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सभापति सुशील कोइराला और केपी ओली के बीच नौ सूत्रीय समझौता हुआ था । उस समय उक्त समझौता में हस्ताक्षर करनेवाले ओली आज क्यों विरोध में उतर आए हैं और संसद् अवरुद्ध कर रहे हैं ?’ उन्हों ने आगे कहा– ‘ओलीको अब कहना चाहिए– उस समय मैंने गाँजा पिया था, नहीं तो मैंने गलती किया है ।’
स्मरण रहे, शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम में भी सभापति देउवा, एमाले के प्रति आक्रमक हुए थे । मधेशी मोर्चा आवद्ध नेताओं के साथ उन्होंने कहा था– ‘केपी ओली को मैं जानता हूँ । महाकाली सन्धी में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार होनेवाले ओली संशोधन प्रस्ताव को पास करने के लिए कैसे तैयार नहीं होते हैं, मैं भी देखूंगा ।’ सभापति देउवा ने मोर्चा सम्वद्ध नेताओं को आश्वस्त करते हुए आगे कहा था– ‘आप लोग निश्चित रहिए, संशोधन प्रस्ताव में बहुमत जूटाने को जिम्मेदारी मेरा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *