Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब संसद् अवरुद्ध नहीं होगा ः नेम्वाङ

 
sansad
काठमानडू, 3 जनवरी,
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के संसदीय दल के उपनेता एवं पूर्वसभामुख सुवास नेम्वाङ ने कहा है कि अब संसद् अवरुद्ध नहीं होगा । मंगलबार सभामुख ओनसरी घर्ती के साथ हुई बातचीत में उन्होंने यह आश्वासन दिया है । नेम्वाङ के साथ परामर्श होने के बाद सभामुख घर्ती ने आगामी पुस २४ गते के लिए संसद् का बैठक बुलायी गई है । बताया जाता है कि इस अवधि में सत्ताधारी राजनीतिक दल तथा मधेशी मोर्चा संशोधन प्रस्ताव में बहमुत जुटाने की कोशिश करेंगठे ।
मंगलबार हुए कार्य व्यवस्था परामर्श समिति के बैठक में बोलते हुए एमाले संसदीय दल के उपनेता नेम्वाङ ने कहा है कि सर्वोच्च अदालत द्वारा किया गया फैसला को सम्मान करते हुए नेकपा एमाले अब संसद् अवरुद्ध नहीं करेगा । इस आश्वासन के बाद सभामुख घर्ती विश्वस्त है कि अब संसद् सुचारु होगा और संविधान संशोधन प्रक्रिया आगे बढ़ेगा ।
लेकिन इधर एमाले का तैयारी कुछ और ही है । एमाले अब संशोधन प्रक्रिया को संसद् में पेश होने से तो नहीं रोकेगा, लेकिन उसमें आवश्यक बहुमत जुटाने के लिए हो रहे सरकारी प्रयासों को विफल करने में लगेगा । बताया जाता है कि इसके लिए एमाले, कमल थापा नेतृत्व की राप्रपा और विजय गच्छदार नेतृत्व की फोरम लोकतान्त्रिक को मनाने का प्रयास कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *