Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक विवाह ऐसा भि – संतान नहीं थी, महिला ने कुत्ते को पाला, उसकी शादी भी कराई

 
कुत्ता-कुतिया की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। दूल्हे-दुल्हन की लगुन चढ़ी, भात दिया गया और बाराती व घरातियों के भोज की भी व्यवस्था की गई।
कुत्ता-कुतिया की शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। दूल्हे-दुल्हन की लगुन चढ़ी, भात दिया गया और बाराती व घरातियों के भोज की भी व्यवस्था की गई।

विजयपुर/श्योपुर(ब्यूरो)। रविवार-सोमवार की रात विजयपुर के नेहरू बाजार में हुई एक शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी में दूल्हा एक कुत्ता (हेलिकॉप्टर) था और दुल्हन कुतिया (अंबिका)। शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। दूल्हे-दुल्हन की लगुन चढ़ी, भात दिया गया और बाराती व घरातियों के भोज की भी व्यवस्था की गई।

यह शादी शारदा जोशी नाम की एक महिला की विनती पर नेहरू बाजार के युवकों ने मिलकर की। दरअसल शारदा जोशी की शादी के कुछ साल बाद ही उसका पति उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद से ही उसने आवारा घूमने वाले कुत्तों को पालना शुरू कर दिया। करीब आठ दिन पहले शारदा ने मोहल्ले के युवकों के समक्ष कहा कि वह अपने कुत्ते की शादी करना चाहती है।

इसके बाद युवकों ने हर घर से 100 व 50 रपए चंदा कर रपए जुटाए। रविवार की शाम बाजार में ही शादी का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट स्कूल में चपरासी भरत शर्मा ने शादी में भात दिया तो बाजार के युवकों की टोली ने लगुन च़़ढाई। इसके बाद दूल्हे बने कुत्ते की बारात निकली और मंदिर के सामने शादी करा दी।

source:jagran.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *