मंत्रीपरिषद् विस्तार की तैयारी, गच्छेदार और थापा को लाने की संभावना
२८ पुस, काठमान्डू । आर एन यादव
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने फिर से मंत्री परिषद् विस्तार करने की तैयारी कर रहें हैं । राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा और फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष विजय गच्छेदार को उपप्रधानमंत्री बनाने के लिए सरकार विस्तार करने की तैयारी मे जूटी है ।

संसद मे पेस हुआ संविधान संशोधन प्रस्ताव को पास कराने और दीर्घकालिन गठबन्धन बनाने की रणनीति सहित सरकार विस्तार की तैयारी हुइ है । थापा और गच्छदार को उप प्रधान सहित परराष्ट्र तथा सञ्चार मन्त्रालय को जिम्मेदारी देने वाला हैं । लेकिन इस विषय में सत्ता साझेदार दलों के बीच बात -चीत नहीं मिल पाया है । मंत्री परिषद् विस्तार में माओवादी केन्द्र और कांग्रेस बीच समझदारी होने पर भी मन्त्रालय भागबण्डा के विषय मे बात -चित नहीं मिल पाई है । प्रधान मन्त्री दाहाल चार दिन युएई के भ्रमण से पूर्व ही मन्त्रि परिषद् विस्तारकरने की तैयारी में है । माघ १ गते अन्तर्राष्ट्रीय उर्जा सम्मेलन मे भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री युएई जाने वाले हैं ।

