लायन्स कल्व बिराटनगर द्वारा ठंड़ प्रभावित लोगों को राहत सहयोग
रोशन झा; २१ जनवरी २०१७, राजबिराज । मानवता की सेवा के लिए उठनेवाले हात उतने ही धन्य है; जीतना परमेश्वर की प्राथना के लिए उठनेवाले ओंठ । “सेवा ही धर्म है” भावना को आत्मसात करते हुए, International Associations Of Lions Clubs, lions club international Biratnagar द्वारा सप्तरी भारदह में गरीब, दलित, अपाड़ग, असक्त एवं एकल महिलाओं को मंदिर विकास समिति द्वारा वितरण सहयोग सहकार्य में माँ कंकालिनि भगवति मंदिर प्राड़गण में बढती ठंडी के कारण शितलहर से बचने के लिए एवं सरसफाई से स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक सामग्री ‘कम्बल; बाल्टी; तेल; बिस्कुट और साबुन वितरण किया ।
कोशीनदि के किनार अवस्थित होने के कारण ईस क्षेत्र के ईलाके में अन्य जगहों से बहुत ज्यादा ठंड का असर होता है । आर्थिक अभाव के कारण ठंड से शास्ति खेप स्थानीय वासीयों को “लायन्स कल्ब” द्वारा किए गए सहयोग का सराहना करते हुए श्री श्री 108 कंकालिनि भगवति मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर मण्डल जी ने वितरक संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगामी दिन में आनेवाले समय मे भी ईसी तरह कि अन्य आवश्यक सामग्री जरुरतमन्द लोगों उपलब्ध कराने का अपेक्षा रखते हुए अन्य सामाजीक संस्थाओं से सहयोग के लिए आग्रह किया ।




