Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में उत्तर प्रदेश महोत्सव की घोषणा

 

UP Festival
विनोदकुमार विश्वकर्मा ,काठमांडू, माघ ८ । भारत के ६८ वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर २६ जनवरी से २९ जनवरी तक काठमांडू में उत्तर प्रदेश महोत्सव होने की घोषणा की गई है । काठमांडू स्थित भारतीय राजदुतावास और वी.पी. कोइराला फाउन्डेशन एवं फेडेरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कमर्श एन्ड इन्डस्ट्रिज तथा एशियन पेंट्स के द्वारा सयुक्त रुप से इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।
माघ ७ गते भारतीय राजदूतावास के द्वारा होटल सोल्टी क्राउन प्लाजा में आयोजित प्रेस कन्फ्रेन्स के जरिये भारतीय राजदूतावास के डिपुटी चीफ ऑफ मिशन विनय कुमार ने इस महोत्सव का आयोजन काठमांडू के होटल सोल्टी क्राउन प्लाजा और होटल अन्नपूर्णा में होने की जानकारी दी । इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक उत्सव, फूड फेस्टिवल एवं औद्योगिक उत्पाद की सामग्रियां प्रदर्शित होने की जानकारी डिपुटी चीफ ऑफ मिशन विनय कुमार ने दी ।
डिपुटी चीफ ऑफ मिशन विनय कुमार के अनुसार इस महोत्सव का उद्घाटन २६ जनवरी की शाम को सोल्टी होटल के मेघा मल्हार सभागार में किया जाएगा । महोत्सव का उद्घाटन भारतीय राजदूत रंजित राय करेंगे और मौके पर वाराणासी के सांगितिक टीमों के द्वारा संगित की शान्दार प्रस्तुतियां होंगी । सांगितिक कार्यक्रम में उस्ताद अली अब्बास खान, विस्मिलाह खान, अन्सर अहमद लगायत की प्रस्तुतियां होंगी ।
२६ जनवरी को उत्तर प्रदेश का अवधी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा । उत्तर प्रदेश के विख्यात सेफों के द्वारा बनाया गया लजीज भोजन से नेपाली लोग आनन्द ले सकते हैं ।
२७ जनवरी को उत्तर प्रदेश पर्यटन बोर्ड और नेपाल पर्यटन बोर्ड के द्वारा संयुत्त रुप से होटल सोल्टी में प्रोमोटिंग क्रस बोर्ड टुरिजम बिषयक अंतरक्रिया का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में दोनों देशों के बोर्ड के अधिकारियों एवं पर्यटन व्यवसायियों की भागीदारी रहेंगी । मौके पर होटल अन्नपूर्णा में प्रोमोटिंग क्रस बोर्डर विजनेश टाई का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश और नेपाल के उद्योगी व्यवसायियों के द्वारा दोनों देशों के उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने जैसी योजनाएं पेश करने की जानकारी दी गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *