Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत की शान, उत्तर प्रदेश की शाम

 

uttarprades-utsb


विनोदकुमार विश्वकर्मा,
काठमांडू, जनवरी २७ | हर वर्ष भारतीय गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नेपाल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी ६८वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर होटल सोल्ट क्राउन प्लाजा में २६ जनवरी की शाम को एक सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
सांगीतिक कार्यक्रम भारत लखनऊ के विख्यात शहनाई वाद्यकार अलि अब्बास खान, अहमद हुसेन, जाकिर हुसेन हारमोनियम बाधक अन्सार अहम्मद एवं तबला बादक नाजिर हुसेन की टीमों ने शानदार प्रस्तुति दी ।
‘सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’, ‘हाथों में तेरे मेरा हाथ रहे’, चौदहवीं का चांद’, ‘रघुपति राघव राजा राम’, ‘दिल का खिलौना हाय टूट गया’ जैसे देशभक्ति गीतों को शहनाईयों की धुनों से सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का दिल जीत लिया ।
मौके पर मुख्य अतिथि उपप्रधान एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि गणतन्त्र दिवस वह दिन है, जब भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ । भारत के नागरिकों को अपना कानून व अधिकार मिला । इस अवसर पर नेपाल में भी भारतीय राजदूतावास के द्वारा हर वर्ष गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम से दोनों देशों की सांस्कृतिक मजबूती मिलती है ।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

DSCN4425
विशिष्ट अतिथि के रुप में रक्षामन्त्री बालकृष्ण खांड़ ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच प्रगाढ़ सम्बन्ध रहा है । खासकर भारत के अन्य प्रान्तों से ज्यादा उत्तर प्रदेश व बिहार से हमारा पारिवारिक सम्बन्ध रहा है । दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने में यह कार्यक्रम अधिक कारगर सिद्ध हुआ है ।
विशिष्ट अतिथि के रुप में भारतीय राजदूत रंजित राय ने उत्तर प्रदेश महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत आगे है । खासकर यहाँ के इस्लामिक संगीत को विश्व में अद्वितीय माना जाता है ।
मौके पर भारतीय राजदूतावास पीआईसी की प्रमुख रुवी जसप्रीत शर्मा ने उत्तर प्रदेश महोत्सव में सांस्कृतिक उत्सह के अतिरिक्त फूड फेस्टिबल एवं औद्योगिक उत्पाद की सामग्रियां भी प्रदर्शित होने की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि २७ जनवरी को उत्तर प्रदेश पर्यटन बोर्ड और नेपाल पर्यटन बोर्ड के द्वारा संयुक्त रुप में होटल सोल्टी में ‘प्रोमोटिंग क्रस बोर्ड टुरिजम’ तथा ‘प्रोमोटिंग क्रस बोर्डर बिजनेश टाई’ का भी आयोजन किया जाएगा ।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

DSCN4433
अवसर पर मुख्य अतिथि उप्रधान एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि एवं रक्षामन्त्री बालकृष्ण खांड़ ने शहनाई ग्रुप अलि अब्बास खान, नाजिर हुसेन, अहमद हुसने, जाकिर हुसेन एवं अन्सार अहम्मद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
महोत्सव के अन्तर्गत होटल सोल्टी में उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के द्वारा स्टॉल भी रखा गया था । स्टॉल में लखनवी हैण्डिक्रॉफ्ट, बनारसी साडियां, लखनवी ब्रास, लखनवी लेडिज पर्स, लखनवी फर्निचर आदि चीजें विक्री एवं प्रदर्शन के लिए रखी गयी थीं ।
अवसर पर तराई मधेश सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र राय यादव, सद्भावना पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सांसद नरसिंह चौधरी, पूर्वराजदूत विजयकान्त लाल कर्ण, सांसद अमरेन्द्रकुमार सिंह, भारतीय राजदूतवास के डिपुटी चीफ ऑफ मिशन विनय कुमार विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद थे ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने ने पार्टी के सांसदों को संसद में मर्यादित ढंग से प्रस्तुत होने का निर्देश दिया

DSCN4427

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com