नेपाल विकास के पथ पर तीव्रता के साथ आगे बढ़े : राम अवतार अग्रवाल
सन्दर्भः भारत के ६८वें गणतन्त्र दिवस, राम अवतार अग्रवाल, ३० जनवरी |
भारत २६ जनवरी को अपना संविधान पाया था । भारत के अतिरिक्त जिन–जिन देशों में उनका राजदूतवास है, वहां गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इसी प्रकार नेपाल में भी हर वर्ष विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । जहाँ तक सवाल है भारतीय गणतन्त्र दिवस का, तो नेपाल में सरकारी तौर पर (अर्थात् सरकार से सरकार का साथ) इसका सम्बन्ध नहीं है, परन्तु जनता से जनता (नेपाली और भारतीय जनतना) का सम्बन्ध जरुर है । क्योंकि दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं भाषायी सम्बन्ध है । यहाँ तक कि नेपाल और भारत के बीच रोटी–बीट का सम्बन्ध रहा है । इसको चाहकर भी भूलाया नहीं जा सकता है ।
भारत और नेपाल के बीच भाई–भाई का सम्बन्ध रहा है । भारत बड़ा भाई है, तो नेपाल छोटा भाई । इस लिहाजा से भारत भी चाहता है कि कैसे नेपाल का विकास हो ? और हमारी आकांक्षाएं भी यही होती है कि नेपाल विकास के पथ पर तीव्रता के साथ आगे बढ़े । हां, विगत के दिनों में हमारे समाज में कुछ द्विविधा हो गई थी, लेकिन हम चाहते हैं कि वह द्विविधा भी शीघ्राताशीघ्र खत्म हो और नेपाल प्रगति के पथ पर आगे बढ़े ।
(राम अवतार अग्रवाल नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद् के उपाध्यक्ष हैं ।)

