Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

 

फोटो~नई दिल्ली के नहरु प्लेस इलाके में फायरिंग के दौरान का नजारा
फोटो~नई दिल्ली के नहरु प्लेस इलाके में फायरिंग के दौरान का नजारा

*नई दिल्ली.मधुरेश*-देश की राजधानी दिल्ली सोमवार सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. दरअसल दिल्ली पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है.

मामला दिल्ली के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित नेहरू प्लेस इलाके का है. पुलिस को अकबर उर्फ दानिश और आसिफ नामक दो बदमाशों के इलाके में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. खुद को घिरता देख दानिश और आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी.

यह भी पढें   नेपाल में भारत का 'राजनीतिक दूत': क्या कूटनीति के रिसेट बटन पर है नई दिल्ली ? : कृतिका यादव

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से करीब 13 राउंड गोलियां चली. जिसके बाद पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आसिफ वहां से भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने दानिश पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था. फिलहाल पुलिस आसिफ की तलाश में इलाके में दबिश दे रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com