Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिर से लीक हुअा एसएससी की परीक्षा का पर्चा, सेंटर से बाहर निकलते ही चौंके परीक्षार्थी

 

 

*पटना.मधुरेश*- बिहार में हो रही एसएससी की परीक्षा का पर्चा एक बार फिर से लीक हुआ है. सुबह से ही पर्चा लीक होने की अफवाह परीक्षा के समाप्त होते ही सच साबित हो गई.

दरअसल रविवार को बिहार के कई शहरों में बिहार एसएससी की परीक्षा हो रही थी. परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई प्रश्नों के सेट मार्केट में बिकने को उपलब्ध हो गये थे लेकिन इनकी वास्तविकता को लेकर संदेह था. परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही पड़ताल की गयी परीक्षार्थियों ने इसके सही होने की पुष्टि की.  इसकी खबर जैसे ही परीक्षार्थियों को लगी सबों में हड़कंप मच गया.

परीक्षा शुरू होने से पहले कई परीक्षार्थी हजारों रुपए दे कर भी आंसरशीट खरीदने को इधर-उधर भागते दिखे तो परीक्षा देने के बाद कईयों के माथे पर शिकन की लकीरें भी देखने को मिलीं.  इससे पहले भी पिछले रविवार को एसएससी की परीक्षा का पर्चा लीक हुआ था जिसकी परीक्षा के बाद खुद परीक्षार्थियों ने ही सत्यता की पुष्टि की थी.

इस मामले में रविवार की सुबह को जब आयोग के सदस्यों से बात की गई तो सबों ने पल्ला झाड़ते हुए इसे महज अफवाह करार दिया था. पटना समेत राज्य के अन्य जगहों से भी बाजार में कई जगहों पर चोरी छिपे प्रश्न पत्र और आंसरशीट बेचे जाने की खबरें लगातार आ रही है.

मालूम हो कि परीक्षा से पहले ही शनिवार को पटना पुलिस को इलेक्ट्रानिक डिवाईस लगे कपड़ों समेत काफी संख्या में परीक्षार्थियों के डिटेल भी हाथ लगे थे. पुलिस को अभी भी गरोह के सरगना की तलाश है.

यहां बता दें कि बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2016 में बिहार के दामन पर एक दाग लगा दिया और अब bssc भी कुछ पीछे नहीं है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसी व्यवस्था के बीच हम बिहार के उज्वल भविष्य का सपना देख सकते है ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *