Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

डॉ. रीना यादव भारत में सम्मानित

 
Rina yadav
विनोदकुमार विश्वकर्मा,काठमांडू |
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली व भारतीय भाषा मंच के तत्वावधान में कानपुर में आयोजित भाषासेतु कार्याशाला के अवसर पर आरएसएस के केन्द्रीय सचिव अतुल कोठारी के हाथों हिन्दी सेवी डॉ. रीना यादव को नेपाल में हिन्दी के विकास एवं प्रचार–प्रसार के लिए सम्मानित किया गया ।
डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी परिषद् नेपाल की कोषाध्यक्ष, सद्भावना पार्टी की केन्द्रीय सदस्य, महिला मंच की अध्यक्ष तथा मधेशी ट्रेड यूनियन महासंघ, नेपाल की उपाध्यक्ष हैं । सन् २०१५ में मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित १०वें विश्व हिन्दी सम्मेलन एवं सन् २०१६ में दक्षिण अफ्रिका के डर्बन में आयोजित १७वां वल्र्ड फेडरेसन ट्रेड यूनियन में भी डॉ. यादव ने नेपाल से भागीदारी की थी ।
इसी प्रकार गजेन्द्र बाबू की १५वीं पूण्यतिथि के अवसर पर माघ १० गते सद्भावना पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के सह–अध्यक्ष लक्ष्मणलाल कर्ण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरसिंह चौधरी एवं महासचिव मनिषकुमार सुमन ने डॉ. यादव को भारत में सम्मानित होने के लिए सम्मान सहित हार्दिक बधाई दी ।
न्यास द्वारा प्रति वर्ष आयोजित भाषासेतु कार्यशाला में हिन्दी के उन्नयन, विकास एवं प्रचार–प्रसार हेतु उत्कृष्ट कार्य करनेवाले भारतीय तथा भारतेत्तर हिन्दी विद्वानों को सम्मानित किया जाता है ।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास भारत में शिक्षा के उत्थान हेतु विभिन्न भाषाओं से जुड़े विद्वानों को संगठित कर ‘भारतीय भाषा मंच’ की स्थापना की है । मंच के तत्वावधान में न्यास ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर मातृभाषा शिक्षा पर परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन करता आ रहा है । इसी सन्दर्भ में विभिन्न भारतीय भाषाओं में समन्वय हेतु व उनके व्याकरणों के तुलनात्मक विश्लेषण हेतु ८–१० जनवरी, २०१७ को भारतीय प्राधोगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *