Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

13 मार्च से बचत खातों पर खत्म होगी कैश निकासी की सीमा

 

20 फरवरी से एक बार में निकाल सकेंगे 50 हजार रुपए*नई दिल्ली.मधुरेश*- नोटबंदी के बाद मोदी सरकार ने बैंक से पैसे की निकासी को लेकर देश की जनता को बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को बचत बैंक खातों से नकद निकासी को लेकर तय की गई सीमा में एक बार फिर से ढील दे दी है। रिजर्व बैंक बचत खाता धारकों को यह राहत दो चरणों में देगी। आरबीआई के मुताबिक, सेविंग बैंक अकाउंट से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी जाएगी।
20 फरवरी से आप एक सप्ताह में एक बैंक खाते से कुल 50 हजार रुपए कैश निकाल सकेंगे। इसके अलावा यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी। इसके बाद बचत खाते से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं होगी। मौजूदा समय में बचत खातों से नकद निकासी की सीमा 24 हजार रुपए है। यानी अभी आप एक बार या एक हफ्ते में 24 हजार की राशि बैंक से निकाल सकते हैं। आरबीआई ने कहा कि 27 जनवरी को कुल मिलाकर 9.92 लाख करोड़ रुपए के नये नोट चलन में आ चुके थे।

गौरतलब हो कि केंद्रीय बैंक ने हाल ही में एटीएम से निकासी सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिदिन कर दिया था। लेकिन बचत बैंक खातों के लिए 24,000 रुपए की साप्ताहिक निकासी सीमा को बनाए रखा था। 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी की लिमीट सीमित कर दी गई थी। नोटबंदी के बाद एटीएम से 2000 रुपए रोजाना निकालने की अनुमति थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया था। 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एटीएम से निकासी की सीमा बढ़ाकर 4500 रोजाना कर दी गई थी। मालूम हो कि सरकार ने नोटबंदी के बाद से कैश निकासी की सीमा को तय किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *