भूकंप पीडितों को अनुदान की रकम मुहैया कराने के लिए निर्देश
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ८ फरवरी ।
व्यवस्थापिका संसद की सार्वजनिक लेखा समिति ने भूकंप पीडितों को अनुदान की पहली किस्त एक महीने में और दूसरी किस्त की रकम तीन महीने के भीतर मुहैया कराने का संबंधित निकाय को निर्देश दिया है ।
समिति की आज की बैठक ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण को तिरपाल के नीचे दिन रात गुजार रहे भूकंप पीडितों को बरसात से पहले ही स्थायी आवास में लौटाने का निर्देश भी दिया है । ये जानकारी समिति के सभापति डोर प्रसाद उपाध्याय ने दी ।


