महानिरीक्षक पद की नियुक्ति पर प्रचण्ड और देउवा में तनाव
२७ माघ, काठमान्डौ ।
नेपाल प्रहरी का महानिरीक्षक किसे बनाया जाय इस विषय पर विवाद बढ गया है । प्रधानमंत्री प्रचण्ड और काँग्रेस सभापति देउवा के बीच विवाद होने की वजह से मंत्रीपरिषद की बैठक स्थगित हो गई है । इसी सप्ताह प्रहरी महानिरीक्षक उपेन्द्रकान्त अर्याल अवकाशप्राप्त हो रहे हैं उनकी जगह नवराज सिलवाल को आइजी बनाने की जिद प्रधानमंत्री की है वहीं देउवा तीसरी वरियता क्रम के डीआइजी जयबहादुर चन्द को आइजी बनाने के लिए दवाब दे रहे हैं । प्रधानमंत्र ने देउवा को कहा है कि प्रहरी संगठन के भीतर पार्टी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए । प्राप्त जानकारी के अनुसार देउवा ने चन्द को आइजी नहीं बनाने पर गृहमंत्री विमलेन्द्र निधि को इस्तीफा देने की चेतावनी दी है ।

