भूकम्प से क्षति हुये १ हजार ४९ विद्यालय का हुआ पुनःनिर्माण
हिमालिनी डेस्क काठमांडू, १६ फरवरी । सरकार ने भूकम्प से क्षति हुयें १ हजार ४९ स्कूलों को पुनःनिर्माण किया हैं । भूकम्प से क्षति हुये १४ जिलें का क्षतिग्रस्त ७ हजार ९ सौं २३ विद्यालय मे से १ हजार ४९ विद्यालय का पुर्नर्निमाण संपन्न हो गया है । इस बात की जानकारी शिक्षा मन्त्रालय के सहसचिव एमनारायण श्रेष्ठ ने दी । शिक्षा पत्रकार सञ्जाल के द्वारा राजधानी मे आयोजित भूकम्प के बाद विद्यालय पुनःनिर्माण के अवस्था बारे अन्तक्र्रिया कार्यक्रम मे उन्होने कहा कि सरकार, विभिन्न दातृ निकाय संस्था के सहयोग मे विद्यालय का पुनःनिर्माण किया गया है । उस मे से जापानी सहयोग नियोक (जाइका) ने ६ जिला और एसियाली विकास बैंक ८ जिला करके १ सौं २ तथा विभिन्न गैरसरकारी संस्था ने ८८ विद्यालय बनाया हैं । और बाँकी रहे विद्यालय सरकारी बजेट मे निर्माण किया है ।


