Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रंजीत राय जी की देन सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्दा चौधरी

 

chanda-chaudhri

चन्दा चौधरी, काठमांडू, १६ फरवरी | नेपाल में राजनीतिक उतार–चढ़ाव होने के बावजूद भी भारतीय राजदूत महामहिम रंजीत राय जी का कार्यकाल सराहनीय रहा । खासकर राजनीतिक उथल–पुथल के समय में उन्होंने धैर्यपूर्वक सभी समस्याओं का समाधान किया । इसके अतिरिक्त नेपाल स्थित विभिन्न मैत्री संस्थाओं का उन्नयन एवं विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे । नेपाल–भारत महिला मैत्री समाज के चहुंमुखी उन्नति के लिए उनकी महनीय देन रही । अतः उनकी देन सदैव स्मरणीय रहेगा ।
भारत नें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास निर्माण से संबंधित कार्यों में नेपाल में लंबे अरसे से हिमाल, पहाड़, तराई–मधेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से सहयोग करते आ रहा है । हालांकि नेपाल को अन्य देश भी सहयोग करते आ रहे हैं लेकिन जितना सहयोग भारत का रहा है उतना सहयोग अन्य देशों का नहीं है ।
मधेश में कई ऐसे गांव हैं जहां बिजली की व्यवस्था नहीं हैं । सिंचाई की अच्छी व्यवस्था नही है । और पक्की सड़क की भी व्यवस्था नहीं है । इन क्षेत्रों में भी भारत पूर्ण सहयोग करता आ रहा है, लेकिन मधेह के नाम पर नेपाल सरकार उपेक्षित रणनीति बना लेती है । अतः भारत द्वारा प्राप्त सहयोग चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य या विकास निर्माण ही क्यों न हो हिमाल, पहाड़ व मधेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से क्रियान्वित होना चाहिए ।(चन्दा चौधरी ‘नेपाल भारत महिला मैत्री समाज’ की अध्यक्ष तथा तमलोपा की महामंत्री हैं ।)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com