नेपाली सेना और चिनियाँ जनमुक्ति सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
५ फागुन, काठमाडौं ।
आज के दैनिक राजधानी के अनुसार नेपाली सेना और चिनियाँ जनमुक्ति सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के विषय में बातचीत जारी है । नेपाली पक्ष द्वारा तैयार मोडालिटी को अन्तिम रूप देने के लिए चिनियाँ पक्ष के साथ बातचीत करने की स्वीकृति के लिए फाइल रक्षा मन्त्रालय में भेजा जा चुका है ।
स्रोत के अनुसार संयुक्त सैनिक अभ्यास के लिए नेपाली सेना और चिनियाँ जनमुक्ति सेना के अधिकारी द्वारा अन्तिम धारणा बनाने के विषय में नेपाल में बैठक अयोजना करने की तैयारी हो रही है ।
सैनिक अभ्यास के लिए ‘प्रतिकार’ नाम से दोनों देश के उच्च सैनिक अधिकारी साझा रणनीति और कार्ययोजना बनाने के लिए जुटे हुए हैं । अन्य देश से अलग चिनियाँ सैन्य संरचना है इसलिए दोनों पक्ष आन्तरिक तैयारी में लगे हुए हैं ।
नेपाली सेना के प्रवक्ता सहायक रथी ताराबहादुर कार्की ने कहा है कि अभी सभी विषयों पर जिष्कर्ष में नहीं पहुँचा जा सकता है । तालिम सञ्चालन के लिए दोनों देश के सेना के बीच साझा धारणा बनेगी । तालिम में सहभागी होने वाले सैनिक संख्या, मिति, स्थान, अवधि, तालिम के क्षेत्र आदि विषय में बात चल रही है । उनके अनुसार प्लानिङ कन्फरेन्स बैठक सभी विषय तय करेगा ।


