Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जटिल परिस्थितियों को सुलझाने में रंजीत रायजी की अहम भूमिका रही : डॉ. शिवजी यादव

 
(डॉ. शिवजी यादव संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य तथा सभासद हैं
डॉ. शिवजी यादव संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य तथा सभासद हैं

डॉ. शिवजी यादव, काठमांडू ,१७ फरवरी | भारतीय राजदूत रंजीत राय जी का कार्यकाल बहुत संतोषजनक रहा । मधेश आंदोलन के दौरान जिस तरह से विभाजित मानसिकता में यहां के लोग थे, जो पार्टियां थीं, उस मानसिकता को उन्होंने बारीकी से अपने वक्तव्य के जरिये समाधान करने का कार्य किया । तत्कालीन जटिल परिस्थितियों को सुलझाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही । ऐसी विषम परिस्थिति में उन्हें कुछ वर्षों के लिए और रखना चाहिए था । जहां तक मुझे जानकारी है कि लोकतंत्र के पश्चात् नेपाल में जितने भी राजदूत आए उनमें से रंजीत जी का कार्यकाल ज्यादा सतोषजनक रहा । हालांकि श्यामशरण जी का कार्यकाल भी संतोषजनक ही रहा था ।
जहां तक सवाल है सहयोग का तो मेरे ख्याल से हिमाल व पहाड़ की तुलना में मधेश के चहुंमुखी विकास में जितनी वृद्धि होनी चाहिए थी उतनी वृद्धि नहीं हो सकी है । जबकि मधेश की आबादी पचास प्रतिशत रही है । आबादी के दृष्टिकोण से भी सहयोग में समानता होनी चाहिए । अतः भविष्य में मधेश के चहुंमुखी विकास में बढ़ोतरी होगी, ऐसा हम उम्मीद करते हैं ।
(डॉ. शिवजी यादव संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य तथा सभासद हैं ।)

यह भी पढें   डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप कर प्रशासन को आधुनिक बनाने पर सदस्य देशों में सहमति

रंजीत राय जी की देन सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्दा चौधरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com