Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामहिम राजदूत रंजीत राय जी की विदाई भेट

 
DSCN6330
काठमांडू, २८ फरवरी ।
नेपाल स्थित भारतीय राजदूत महामहिम रंजीत राय जी का कार्यकाल आज से समाप्त होने जा रहा है । इसलिए आज वह विदाई भेट में व्यस्त हैं । इसी क्रम में मंगलबार सुबह महामहिम राजदूत राय ने नेपाल स्थित कुछ बुद्धिजीवियों और पत्रकारों के साथ भी बिदाई भेट की ।
अनौपचारिक रुप में आयोजित उक्त भेट में राजदूत राय ने नेपाल के आर्थिक विकास और राजनीतिक स्थिरता के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किया । उन का विश्वास है कि नेपाल में जल्द से जल्द राजनीतिक स्थिरता आ जाएगी और विकास के राह पर देश चलेगा । उन्होंने कहा– ‘भारत भी यही चाहता है कि नेपाल पॉलिटिकल रुप में स्थिर रहे और आर्थिक विकास में आगे बढे ।’ उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि नेपाल के राजनीतिक दल जल्द ही संविधान संशोधन कर निर्वाचन करने में सफल हो पाएंगे ।
कार्यक्रम में नेपाल के जानेमाने पत्रकार युवराज घिमिरे, गुणराज लुइटेल, युगनाथ शर्मा, गोपाल झा, अरुण बराल लगायत सहभागी थे । इसी तरह भारतीय दूतावास की तरफ से महामहिम रंजीत राय जी के साथ डीसीएम विनय कुमार, फस्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) एस. गोपाल कृषनन, पीआईसी प्रमुख रुबि जसप्रीत शर्मा आदि थे ।
इसी अवसर पर नेपाल से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका ‘हिमालिनी’ ने भी विदाई भेट की । इस अवसर पर महामहिम ने हिमालिनी के विशेष अंक का लोकार्पण किया । हिमालिनी के प्रबन्ध निदेशक सच्चिदानन्द मिश्र ने ‘हिमालिनी मासिक’ का विशेषांक हस्तान्तरण करते हुए महामहिम राजदूत को विदाई दी । स्मरणीय है, हिमालिनी के इस विशेषांक में नेपाल में परिचित कुछ चिर–परिचित बुद्धिजीवियों का विचार समावेश किया गया है, जहां महामहिम राजदूत रंजीत राय जी के नेपाल सम्बन्ध और कार्यकाल के सम्बन्ध में चर्चा–परिचर्चा की गयी है । इस अवसर पर राजदूत राय ने हिमालिनी को विशेष धन्यवाद देते हुए अपनी शुभेच्छा सदैव हिमालिनी के साथ रहने की बात बतायी ।
महामहिम राजदूत राय अपना कार्यकाल पूर्ण करते हुए कल बुधबार दिल्ली वापस जा रहे हैं । इसके पूर्व संध्या में वह आज ही राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री लगायत नेपाल के विशिष्ट पदाधिकारियों के साथ विदाई भेट में व्यस्त हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *