Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए अचारसंहिता जरुरी : प्रमुख आयुक्त यादव

 

election meeting-
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १ मार्च ।
निर्वाचन आयोग ने आगामी वैशाख ३१ गते से होने वाले स्थानीय तह के चुनाव के लिए आचार संहिता आज से लागू किया है ।
ये आचार संहिता, उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों व संबंधित व्यक्तियों, नेपाल सरकार, स्थानीय निकायों व सार्वजनिक संस्थाओं, कर्मचारियों व आम संचार माध्यमों, गैरसरकारी संस्थाओं और पर्यवेक्षकों के लिए लागू होगी ।
आयोग ने स्थानीय तह की चुनाव आचार संहिता के बारे में आज आयोग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप–प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और नेपाल सरकार के सचिवों को बताया ।
कार्यक्रम में उप–प्रधान एवं गृहमंत्री विमलेंद्र निधि ने कहा कि संभावित २१ हजार मतदान केंद्रों के मद्देनजर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है । मौके पर दूसरे उप–प्रधानमंत्री एवं अर्थमंत्री कृष्ण बहादुर महरा ने बताया कि चुनाव के लिए जÞरूरी बजट की निकासी हो चुकी है ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए आचार संहिता को जÞरूरी बताते हुए इसके पालन को लेकर आयोग को प्रतिबद्ध बताया ।
आयोग ने आचार संहिता का पालन करने और कराने का सचिवों को निर्देश दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *