Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की मिली धमकी

 

sakshi-maharaj

*उन्नाव.मधुरेश*- भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।
सांसद के स्थानीय प्रतिनिधि अशोक कटियार ने कल रात साक्षी महाराज के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर काल रिसीव किया। काल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बतायी और धमकी दी कि वह 11 मार्च को साक्षी महाराज पर बम फेंककर उनकी हत्या कर देगा।
इस सिलसिले में उन्नाव के सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *