Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकबाद के चुँगुल में नेपाल, दिन दहाडें होता हैं यहाँ अपहरण

 
sambhu
हिमालिनी डेस्क,काठमाडू, ४ मार्च ।
स्वयम्भू भगवान्पाउ के नजदीक पुलिस और अपहरणकारियों के बीच आज गोलीबारी हुई है ।
अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने के प्रयास में हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगकर १ अपहरणकारी घायल हो गया, ये बात महानगरीय अपराध महाशाखा के प्रमुख, SSP दिनेश अमात्य ने बताई ।
SSP अमात्य से मिली जानकारी के मुताबिक घायल समेत तीन अपहरणकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें घुटने से नीचे गोली लगकर घायल हुए नुवाकोट के दुर्गा बहादुर तामांग उर्फ जीवन लामा के अलावा सचिन खवास और वीर बहादुर तामांग शामिल हैं । उनके मुताबिक अपहरणकारी छह से ज्यादा की तादाद में थे ।
अपहरणकारियों के समूह ने पिछले गुरुवार को नुवाकोट के निवासी और फिलहाल काठमांडू में रह रहे तीन व्यक्तियों को अगवा कर उनके परिजनों से छह लाख ५० हजार रुपए की फिरौती माँगी थी ।
पुलिस के मुताबक इसकी सूचना मिलने के बाद महाशाखा की पुलिस की टोली के आज अपहरणकारियों को नियन्त्रण में लेने की कोशिश करने पर अपहरणकारी समूह ने गोली चलाई थी । घायल तामांग का इलाज वीर अस्पताल में चल रहा है । और भागे हुए अपहरणकारियों की तलाश जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed