Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले का मेची महाकाली अभियान मधेंशीयों को चिढानें के लिए तो नहीं ?

 
UML-Leader-At-Damak
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ४ मार्च ।
नेकपा एमाले का मेची महाकाली राष्ट्रीय अभियान आज से शुरू हुआ है । आने वाले चुनाव को लक्षित कर एमाले ने पूर्वी जिला झापा के काँकड़भिट्टा से अभियान की शुरूआत की है ।
जारी १५ दिवसीय अभियान में नेकपा एमाले के शीर्ष नेता समेत केंद्रीय कार्यसमिति, पॉलिटब्यूरो और स्थायी समिति के नेतागण सहभागी हैं । अभियान में पत्रकार, कलाकार, बुद्धिजीवी, स्वयंसेवक और शुभचिंतक समेत एक हजार से ज्यादा लोगों की सहभागिता है ।
अभियान का उद्घाटन करते हुए एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने ये दावा करते हुए कहा कि नेकपा एमाले, जनता का आदेश मानने वाली पार्टी है, कहा कि जनता क्या चाहती है, ये जानने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है । साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया कि चुनाव का माहौल बनाने में अभियान से मदद पहूँचेगी ।
मौके पर महासचिव ईश्वर पोखरेल ने कहा— “सार्वभौम सत्ता और रष्ट्रीयता के पक्ष में अभियान शुरू किया गया है और ये अभियान किसी जाति या दल के विरोध में नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com