Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल का संविधान एसिया का सबसे अधिक महिला समर्थित :प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल

 

२५ फागुन, काठमाडौं ।

prachand प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने कहा है कि नेपाल का संविधान एसिया का सबसे अधिक महिला समर्थित है । १ सौ ७ वाँ अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस के अवसर में शुभकामना वक्तव्य जारी करते हुए प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा कि नेपाल का संविधान संसद में ३३ प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व को सुरक्षित करता है इसलिए नेपाल का संविधान सबसे अधिक महिलामैत्री है ।

प्रधानमन्त्री दाहाल ने कहा कि नेपाल की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक रुपान्तरण के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और नेतृत्व विश्व के लिए लागि अनुकरणीय है और देश के विकास के लिए जनसंख्या की आधी आबादी को आगे आना होगा ।
आगामी २०७४ वैशाख ३१ गते घोषणा हुए स्थानीय निर्वाचन से हजारो महिला निर्वाचित होकर राजनीति और विकास में महिला के योगदान का विश्वास जताया ।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

प्रधानमन्त्री दाहाल ने महिला दिवस के अवसर में महिलाहों के विरुद्ध होने वाली हिंसा अन्त करने तथा महिला सशक्तीकरण करने के लिए सरकार के अभियान में सभी को एक होने का आग्रह किया और महिलाओं को शुभकामना दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com