Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहीदों की शवयात्रा राजविराज से लहान तक लेजाने की तैयारी

 

sahid rajviraj

मनोज बनैता,लाहान, १० मार्च । एमाले का मेची–महाकाली अभियान के क्रम मे सशस्त्र नेपाल पुलिस द्धारा किया गया नरसंघार मे अपने जिवन का आहुती देनेवाले पाँच शहीदों का शव यात्रा शनिबार को किया जायेगा | संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा द्वारा दिए गये जानकारी के अनुसार शनिवार को सिरहा के लहान तक शवयात्रा करने का कार्यक्रम है । शव यात्रा मे सप्तरी, सिरहा और धनुषा के हजारौं मधेशीयों की सहभागिता रहने का अनुमान है । सप्तरी प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णबहादुर कटुवाल के अध्यक्षता मे बैठे मोर्चा सम्मिलित बैठक ने शहीदों का शव लाने का निर्णय किया है ।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

सोमबार सप्तरी के घटना मे पुलिस द्धारा हत्या किए गए मधेशीयों को सहिद घोषणा, परिवार को उचित क्षतिपूर्ति, घायलों का उपचार खर्च, मृतक परिवार मध्ये एक सदस्य को सरकारी नौकरी के व्यवस्था सहित के माग मोर्चा ने रखी है । सप्तरी घटना मे मलेठ–२ निवासी २५ वर्षीय सञ्जन मेहता, मलेठ–४ के ५० वर्षीय पीताम्बर मण्डल, मलेठ–४ के वीरेन्द्र महतो, प्रसवनी–४ टेङ्गरी के ३५ वर्षीय सिनियर अहेव आनन्दकुमार साह और गोली से घायल जमुनी मधेपुरा गाविस वडा नम्वर–१ कटवी निवासी ५० वर्षिय ईनरदेव यादव ने शहादत प्राप्त की है । सहिदों का शवपरीक्षण धरान स्थित बिपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान मे करवाने के वाद शनिबार राजविराज से लहान तक शवयात्रा निकालने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com