Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इराक के मोसुल में मकबरे के नीचे 2600 साल पुराना प्राचीन महल मिला

 

लंदन (आइएएनएस)। इराक के मोसुल में पुरातत्वविदों को पैगंबर जोनाह के मकबरे के नीचे प्राचीन महल मिला है। यह 2600 साल पुराना बताया जा रहा है। इसकी खोज इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकियों द्वारा मकबरे को पहुंचाए गए नुकसान के आकलन के दौरान हुई। माना जा रहा है कि इस महल का निर्माण 600 ईसा पूर्व किया गया था।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक महल अछूता रहा था। यह मकबरे के खंडहर के नीचे दबा था। इसे मुस्लिम और ईसाई जोनाह की कब्र मानते हैं। इसे आइएस आतंकियों ने जुलाई 2014 में ध्वस्त कर दिया था। यह मकबरा पूर्वी मोसुल की एक पहाड़ी पर स्थित है। इस इलाके को पिछले महीने इराकी बलों ने आइएस से मुक्त कराया था। आतंकियों ने मकबरे के नीचे गहरी सुरंगें बना रखी थीं।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

हालांकि सुरंगों की हालत अच्छी नहीं है। ये लगातार ढह रही हैं। इससे प्राचीन महल के दबने का खतरा पैदा हो गया है। पुरातत्वविद लैला सलीह ने बताया कि सम्राट इसारहद्दोन ने महल का पुनर्निर्माण और विस्तार कराया था। इसका कुछ हिस्सा 612 ईसा पूर्व नीनवे की लड़ाई में ध्वस्त हो गया था।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com