सांसदों को आजीवन चाहिए स्वास्थ्य और यातायात खर्च
काठमांडू, चैत्र ५ | फिलहाल आलोचित मासिक पारिश्रमिक और आवास सुबिधा का मसला हल भी नही हुआ था कि सांसदों ने अन्य सुविधा की मांग कर दी है ।सांसदों ने मांग की है कि उन्हें अवकाश प्राप्ति के बाद भी स्वास्थ्य और यातायात खर्च उपलब्ध कराता जाय ।पूर्व विशिष्ट व्यक्तियों की सुविधा के संबंध में व्यवस्था के लिए बने विधेयक में संसोधन की मांग दर्ता करते हुए उक्त सुबिधा की मांग सांसदों ने की है ।ज्ञात हो कि पूर्व विशिष्ट व्यक्तियों में पूर्व राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, परिषद् अध्यक्ष , प्रधान न्यायाधीश, सभामुख आदि आते है जिन्हें सेवा मुक्त होने के वाद भी सुविधाएँ प्राप्त कराई जाती हैं ।


