गच्छेदार को कांग्रेस में शामिल कर मधेशियों को लुभाने का प्रयास
चैत्र ५ गते | सत्तारूढ़ कांग्रेश के झापा से कंचनपुर तक के सांसद ने मधेशी जनाधिकार फोरम लोकतांत्रिक के अध्यक्ष विजय गच्छदार को कांग्रेश में शामिल करने की पहल कर रहे हैं ।इस विषय में शुक्रवार को कांग्रेश संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरवार में विचार विमर्श किया गया ।जिसमें यह बात रखी गई की गच्छदार को पुनः कांग्रेस में शामिल कराया जाय ताकि निर्वाचन में कांग्रेश की पकड़ तराई मधेश और थारू बहुल जगहों पर पकड़ बढ़ सके और वोट बैंक मजबूत हो सके ।इसी योजना के तहत गच्छदार को कांग्रेश में शामिल करने की पूरी कोशिश जारी है ।


