Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभी-अभी: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम बनेंगे योगी आदित्यनाथ

 

 

IMG-20170318-WA0010

*मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट*

*लखनऊ{यूपी}*~इस वक्त सबसे बड़ी खबर यूपी के सीएम को लेकर आ रही है। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की मीटिंग में यूपी के सीएम को लेकर फैसला ले लिया गया है।

अभी-अभी आ रहीं खबरों के मुताबिक, यूपी के सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मोहर लग चुकी है। पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में योगी और नायडू की मीटिंग के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया गया और आखिर में गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम घोषित कर दिया गया।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया में आई खबरों की माने तो मनोज सिन्हा यूपी के सीएम बनते दिख रहे थे। लेकिन भाजपा आलाकमान ने फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाकर नया पेंच पैदा कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्होंने दिल्ली बुलाया था। भाजपा सूत्रों की माने तो योगी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें सीएम बनाया गया है।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना

वहीं, बीजेपी नेता ओम माथुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पांच में चार राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा को यूपी में ही सीएम उम्मीदवार को लेकर सबसे ज्यादा मुश्किलों को सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले खबरें आ रही थी कि मनोज सिन्हा को राज्य का सीएम बनाया जा सकता है। बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में करीब तीन दर्जन मंत्रियों के साथ सीएम का शपथ ग्रहण होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *