बिहार में दलाई लामा को बुलाने पर चीन-भारत के सम्बन्धों में उतार चढाव

८ चैत, काठमान्डू , आर एन यादव |
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को अन्तर्राष्ट्रीय बौद्धिष्ट सेमीनार में बुलाने पर चीन और भारत के सम्बन्धों में उतार चढाव होने क महसुश किया जा रहा हैं । भारतीय समाचार एजेन्सी प्रेस ट्रष्ट अफ इन्डिया के अनुसार दलाई लामा को बिहार के एक बौद्धिष्ट सेमीनार उद्घाटन करने के लिए बुलाने पर चीन ने आपत्ति जताई है ।
पीटीआइ ने चाइना टुडे को हवाला देने पर चिनियाँ विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता हुवा चुङछिङ ने संवाददाता को जानकारी दी हैं कि ‘चीन के विरुद्ध में खडा होने वाले दलाई लामा को भारत ने बौद्धिष्ट सेमीनार में बुलाकर सम्मानित् किया है। इसपर चीन ने विरोध और असन्तुष्ट व्यक्त किया हैं । उन्होने यह भी कहा कि ‘ तिब्बत और इसके साथ् सम्बन्धित प्रश्न के प्रति प्रतिवद्धता जताते हुए भारत में चीन विरोधी गतिविधियों को रोक्ने के लिए आग्रह किया गया है । भारत और चीन के सम्बन्धों को और कमजोर न बनाने के लिए भी आग्रह किया हैं ।’
धर्मगुरु लामा ने बिहार के नालन्दा जिले के राजगीर में १७ मार्च को बौद्ध धर्म के एक अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन को उद्घाटन किया था । राजगीर पटना से करीब सौ किलोमिटर के दूरी में हैं । विभिन्न देश के बौद्ध भिक्षु तथा विद्वान ने २१वी शताब्दी मे बौद्ध धर्म के बारे मे व्यापक रुप से सेमीनार में विमर्श किया था । इसी महीने के शुरु मे चीन ने भारत को अरुणाचल प्रदेश में जाने के लिए दलाई लामा को अनुमति देने के लिए विरोध किया था ।

