Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार मंजीत की माता के निधन पर शोक

 

*मोतिहारी {पू चंपारण}*- जिले के केसरिया प्रखंड से एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता मंजीत कुमार धीरज की मां 60 वर्षीया रीता श्रीवास्तव का बुधवार की अहले सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व राजधानी नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका ट्यूमर का अॉपरेशन हुआ था। हॉलाकि अॉपरेशन सफल रहा था लेकिन वही हुआ जो नियति को मंजूर था। रीता श्रीवास्तव एक धर्मपरायण महिला थी। वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके निधन पर अॉल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन {आइरा} ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को जारी शोक संदेश में आइरा के जिला संरक्षक कुणाल प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी ने कहा कि दुख की घड़ी से उबरने के लिए भगवान उनके परिजनों को ताकत दें। आइरा महापरिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन पर आइरा के जिला उपाध्यक्ष डीएन कुशवाहा, वरीय पत्रकार शशिकांत सिंह, संजय कुमार सिंह, बच्चा गिरि, निप्पू सिंह, नवनीत कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, विनय गिरि, अखिलानंद शास्त्री, आलोक गुप्ता, विजय कुमार मिश्रा, जेपी उपाध्याय,मो. असरफ एवं दीनानाथ पाठक समेत अन्य पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *