Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अधिकार ! किसे चाहिए ? ..

 

ग‌गेश मिश्र
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°chair1
नेता को,
कुर्सी से प्यार है।
जनता का,
कुंठित अधिकार है।
अब बताएँ,
अधिकार !
किसे चाहिए,
नेता को या जनता को ?
क्या टोपी, क्या धोती ?
बस एक लक्ष्य है, कुर्सी।
मधेश की,
बात ही न्यारी है;
जातीयता !
सबसे बड़ी बीमारी है।
यहाँ,
तिलक है, तराजू है, तलवार है,
अहिर है, पासी है, कलवार है।
इसमें मधेशी कौन ?
समझ में, नहीं आता;
इसे;
बस नेता ही समझाता है।
जो रहता है, मौके की तलाश में,
अवसर मिलते ही,
कुर्सी पर, काबिज़ हो जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *