मधेशी मोर्चा चुनाव में होगें शामिल, सिंमाकन कें मसला बाद में होगा सम्बोधन : प्रम प्रचंड
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १ अप्रिल ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा के साथ वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है ।”
रेडियो नेपाल और नेपाल टेलीविजन से एक साथ लाइव प्रसारित कार्यक्रम ‘सीधी बात प्रधानमंत्री के साथ’ में प्रधानमंत्री ने बताया कि सीमांकन का मसला सिर्पm फिलहाल के लिए बाकी रखे जाने की बात हुई है पर संघ और प्रदेश के चुनावों से पहले ही सीमांकन का निराकरण करने के मुद्दे पर समझदारी बनाने पर बातचीत चल रही है । बाकी मुद्दों पर बातचीत करीब मिल चुकी है ।
अपने पिछले चीन दौरे को बेहद उत्साहजनक बताते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि चीन के साथ वन बेल्ट वन रोड परियोजना समेत विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करने की तैयारी हो रही है ।


