स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव के लिए सभी को करना होगा : प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १ अप्रील ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा— “स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव के लिए सभी को अपनी अपनी सीमा में रहकर काम करना होगा ।”
आज काठमांडू में चुनाव और सुरक्षा के विषय में मुख्य प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ. यादव ने ये बात कही । उन्होंने विश्वास जताया कि राजनीतिक दलों के बीच जल्द ही समझदारी बनेगी और चुनाव के लिए आपसी सहयोग और भरोसे का माहौल तैयार होगा ।

