राजनीतिक स्वार्थ से उपर उठकर काम करना होगा : राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ अप्रील ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा “अब नेपाल के राजनीतिक दलों को देश निर्माण और विकास के लिए राजनीतिक स्वार्थ से उपर उठकर काम करना होगा ।”
उदयपुर और सुनसरी क्षेत्र में सप्तकोसी और त्रियुगा नदी कटान का अवलोकन करतें हुए उदयपुर की चौदण्डी गढी नगरपालिका–५ सिवाई सुन्दरपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति भण्डारी ने ये बात कही ।
कार्यक्रम में जल उत्पन्न आपदा क्षेत्रीय डिविजन कार्यालय जनकपुर के प्रमुख रामनरेश मण्डल ने उदयपुर में त्रियुगा नदी के कटान से हुई क्षति और सप्तकोसी नदी के कटान से सुनसरी क्षेत्र में हुई क्षति के बिषय में राष्ट्र«पति को जानकारी कराई ।

