नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह (EPG) की बैठक में एैसी हुइ सहमति, देखे जरुर
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ अप्रील ।
नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह (EPG) की बैठक में दो देशों के बीच सन १९५० में हुई शांति तथा मैत्री संधि का संशोधन, पुनरावलोकन या पुनर्लेखन में से क्या किया जाए, इस विषय में एक मत होने की सहमति हुई है । बुधबार से शुरू हुई प्रबुद्ध समूह की बैठक कल संपन्न हुई है ।
बैठक के बाद बुलाए गए प्रेस कॉन्प्रेंmस में नेपाली प्रबुद्ध समूह के संयोजक भेषबहादुर थापा ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दो साल के अंदर निष्कर्ष निकल जाएगा । समूह की चौथी बैठक २९ से ३१ मई तक भारत के देहरादून में आयोजित करने की सहमति भी बैठक में हुई ।


