नेपाल प्रहरीद्वारा जान लेने की कायरता पूर्ण आक्रमण से बीर मधेशी मुखिया की आँख मे गम्भीर चोट, भागकर जान बचाया
जनकपुर,
स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन,मोरंग द्वारा मोरंग के तेतरिया बाजार मे कल बुधवार डा. सी. के. राउत की निशर्त रिहाई के लिए आयोजित बिरोध कार्यक्रम मे भाग लेकर घर वापस आनेके क्रम मे साम ७ बजे बाजार से थोडा अगाड़ी पुल मे मोटरसाईकल रुकवाकर मोटरसाइकल मे सवार अवस्था मे राजकुमार मुखियापर हरिचा चोकीके नेपाल प्रहरीटोली ने जान लेने के उद्देश्य से कायरतापूर्ण तरीके से अंधाधुंध लाठी चार्ज करने पर उनकी आँख मे गम्भीर चोट लगा है |
बटोहीयों ने रात को कोशी अस्पताल मे भर्ना कराया था पर सुबह बिराट आखाँ अस्पताल मे चेकअप कराने को भेजा गया । डाक्टर ने कहा आँख का शल्यक्रिया करना पडेगा ईसिलिए बिराटनगर आखाँ अस्पताल पठाया गया | उनका मोटरसाइकल को. ४ प. ४४६६ नेपाल प्रहरी ले गया है |
मधेश मे नेपाल प्रहरी रंगभेदी, नश्लभेदी चरित्र प्रदर्शन करने के साथ गलिगलोज करना, डर-त्रास दिखाना, मारपीट करने का काम
कर रहा है |
स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन (Alliance for Independent Madhesh, AIM) गठबन्धन आम मधेशी जनता प्रति सरकार से हुए उपरोक्त घटनाका घोर भर्त्सना करने के साथ ईस बारेमा देश-विदेशके पत्रकार, कुटनितिज्ञ, राजनैतिक पार्टी, वुद्धिजीवि, मानवअधिकारकर्मी लगायत सभी मे हार्दिक अवगत एवं जानकारी कराना चाहते है । ईस किसिमके दमनकारी, रंगभेदी और दमनात्मक क्रियाकलाप ने हमारी वाक्- स्वतन्त्रता, आवत-जावत करने की स्वतन्त्रता और ईकट्ठा होने की स्वतन्त्रता उपर गम्भीर हस्तक्षेप होनेके साथै नेपाल सरकार द्वारा मानवाधिकारका घोर हनन हो रही बात हम विदित कराना चाहते है। सम्बन्धित व्यक्ति, संस्था और निकाईयाँ अपनी-अपनी जगहों से नेपाल सरकार के ऐसे क्रियाकलाप को निरूत्साहित करने, दोषी प्रहरी को कारवाही, मानवअधिकारकी रक्षा के लिए आवश्यक पहल कर देने के लिए स्वतन्त्र मधेश गठबंधन हार्दिक अनुरोध करता है |

