किसी भी हालत में चुनाव की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी : शशांक कोइराला

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अप्रील ।
नेपाली कांग्रेस के महामंत्री डॉ. शशांक कोइराला ने कहा— “देश भर में स्थानीय तह के चुनाव का माहौल बन चुका है, इसलिए अब किसी भी हालत में चुनाव की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी ।
विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में महामंत्री डॉ. कोइराला ने ये बात कही ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि मधेशी मोर्चा को भी चुनाव में सहभागी कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, उन्होंने मोर्चा के भी चुनाव में आने का विश्वास जताया ।

