सदभावना का जिला भेला सम्पन्, मो. आलम और कपलेश्वरी लाहान नगर अध्यक्ष
मनोज बनैता, सिरहा, ११अप्रिल । सदभावना पार्टी का जिला भेला सोमबार लाहान मे कियागया है । पूर्व राज्य मन्त्री लक्ष्मण मेहता के निजी निवास मे किया गया भेला मे जिला कार्यसमिति लगाायत सभी वर्गीय मञ्च के सदस्यों की उपस्थिती थी । दोपहर २ बजे शुरु किया गया बैठक करिब तिन घण्टे तक चला था ।
बैठक मे पूर्व राज्यमन्त्री लक्ष्मण मेहता ने कहा कि संविधान संशोधन के बिना चुनाव होना मुस्किल ही नही नामुमकिन है । उनहोने कहा कि सबसे पहले संविधान संशोधन की जरुरत है और उसके बाद प्रान्तीय चुनाब कराकर स्थानीय तह का चुनाव होना चाहिए । उन्होंने कहा कि देश के निकास और विकास के लिए जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र और स्थानीय तह का निर्धारण होना चाहिए, संविधान की धारा २७४ खारिज होनी चाहिए और चुनाव के लिए सीमांकन सहित संविधान संशोधन होना चाहिए । सदभावना का जिला अध्यक्ष रामबहादुर महतो के अध्यक्षता मे किया गया उक्त बैठक मे लाहान नगर अध्यक्ष के रुपमे मो. आलम और महिला के नगर अध्यक्ष के रुपमे कपलेश्वरी साह को चयन किया गया । उसीतरह दिलिप गुप्ता को क्षेत्रिय अध्यक्ष के रुप मे सम्पूर्ण कार्यभार दिया गया है । बैठक ने सदभावना पार्टी के सहमहासचिव के पद मे सिरहा जिला से कुशल नेतृत्व एवं क्षमतावान कार्यकर्ता को चयन करके राष्ट्रिय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो समक्ष सिफारिस करने का निर्णय लिया है ।


