सिरहा में भिषण आगलागी, ५० घर जलकर हुआ खाक, राहत के अपिल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ अप्रील ।
सिरहा के सखूबा नन्कारकटी–८ सिमराहास्थित दलित वस्ती में शाम शुरू हुई भिषण आगलगी से अब तक ५० घर जल चुके हैं ।
स्थानीय हरिनारायण मण्डल(खत्बे) के पुआल के ढेर से सुलगी हुई आग से ४० घर जल चुके हैं और खबर मिलने तक आग पर नियंत्रण नहीं हो सका था । इलाका पुलिस सिरहा के सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण चौधरी से मिली जानकारी के मुताबिक आगलगी बरकरार होने के कारण अब तक जनधन की क्षति के बारे में यकीन नहीं हो सका है ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लहान, सिरहा और राजविराज नगरपालिका के फायर ब्रिगेड को खबर देने के बावजूद मौके पर न पहँुचने के कारण आग को काबू नहीं किया जा सका, जबकि आग बुझाने का स्थानीय लोगों का प्रयास जारी है ।
दूसरी तरफ पाँचथर जिले के सुभाङ–२ पाखा गाँव में हुई आगलगी में आठ घर और दो मवेशी घर जल गए । ये जानकारी डीएसपी नकुल पोख्रेल ने दी । पुलिस के मुताबिक जङ्गल में लगी आग बस्ती में फैली थी ।

