Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा द्वारा सप्तरी में लाठी एवं सिट्टी जुलुस

 
lathi
वैशाख  ७ गते, गुरुवार, हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू । मोर्चा द्वारा प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को पारित किए बगैर सरकार द्वारा घोषित स्थानिय तह निर्वाचन के बिरुद्ध में आज सप्तरी के राजबिराज, भारदह, कंचनपुर और रुपनी लगायत विभिन्न स्थानों मे लाठी सिट्टी जुलुस प्रदर्शन कर संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा ने बिरोध जताया ।
संघिय समाजवादी फोरम नेपाल आवद्ध स्थानिय मोर्चा नेता कृष्णदेव यादव ने बताया कि मोर्चा द्वारा घोषणा की गई आन्दोलन अनुसार कल से वैशाख १२ गते तक आमसभा किया जाएगा और वैशाख १३ गते फिर लाठी एवं सिट्टी जुलुस प्रदर्शन किया जाएगा । संघिय समाजवादी फोरम नेपाल मधेश प्रदेश मुख्य सचिव शम्भू झा की अगुवाई तथा सप्तरी जिल्ला सदस्य कौशलेन्द्र यादव की अध्यक्षता मे बिरोध प्रदर्शन किया गया । मोर्चा नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार संविधान संशोधन कर मधेशीयों की माँग पूरा नही करती है तब तक अधिकार प्राप्ति का आन्दोलन जारी रहेगा । मधेसी मोर्चा ने स्थानिय तह निर्वाचन के बिरुद्ध चरणवद्ध रुपमे बिरोध कार्यक्रम सार्वजनीक किया है, आज उसी अनुरुप सप्तरी सहित मधेस के सभी जिल्लों मे लाठी एवं सिट्टी जुलुस प्रदर्शन किया गया है ।
lathi-2
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *