Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘बाहुबली’ कर सकते हैं 14 साल छोटी लड़की से शादी

 

bahubali-prabhas_14939787प्रभास जहां शादी के लिए 6 हजार प्रपोजल ठुकरा चुके हैं। वहीं उन्हें लेकर खबरें हैं कि वो जल्द 14 साल छोटी लड़की से शादी कर सकते हैं। दरअसल प्रभास की फैमिली ने उनके लिए 24 साल की लड़की पसंद की है जो कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट है। ‘बाहुबली द बिगनिंग’ की रिलीज के बाद ही प्रभास की शादी की खबरें आने लगी थीं। लेकिन ‘बाहुबली-2’ की शूटिंग के कारण उन्होंने तब शादी से इंकार कर दिया है। ऐसे में फिल्म के रिलीज के बाद एक बार फिर प्रभास की शादी पर कयास शुरु हो गए हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह पाने वाले पहले साउथ स्टार बनें प्रभास
प्रभास की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिली है। हाल ही में बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मॉम की स्टैच्यू लगाया गया है। प्रभास साउथ इंडस्ट्री के पहले ऐसे स्टार हैं जिन्हें इस म्यूजियम में जगह मिली हैं। बता दें, म्यूजियम में अभी तक साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत और सुपरस्टार कमल हासन को भी को जगह नहीं मिली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *