मधेश को लेकर केपी ओली को सुझानें पहुँचे थे देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ मई ।
नेपाली कांगे्रस के सभापति शेरबहादूर देउवा और नेकपा एमालें के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली के बिच विचार–विमर्श हुआ ।
बालकोट में स्थित अध्यक्ष ओली के आवास में हुए विचार विमर्श में सभापति देउवा ने मधेश केंद्रित दलों को भी सहमति में लाकर चुनाव को संपन्न करने और संविधान संशोधन में सहयोग करने का अध्यक्ष ओली से आग्रह किया मौके पर एमालें अध्यक्ष ओली ने बजट घोषणा से पहले दुसरे चरण का चुनाव करने, सहमति के लिए बिचारबिमर्श को निरन्तरता देने और अन्य दलों के साथ बातचीत कर गतिरोध का समाधान करने का सुझाव दिया । ये जानकारी एमाले अध्यक्ष के निजी सचिव अनीश दाहाल ने दी ।

