इसबार के चुनाव नेपाल के इतिहास में पहली घटना हैं : प्रधानमंत्री प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ मई ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने स्थानीय तह के चुनाव को नेपाल के चुनाव के इतिहास में पहली घटना बताया ।
काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा— “अब होने जा रहा चुनाव सिंहदरबार के अधिकारों को गाँवपालिकाओं और नगरपालिकाओं में पहुँचाने वाला है, जो एक युग में एक बार घटने वाली घटना है । उन्होंने ये भी कहा कि किसी के भी चाहने से चुनाव नहीं रुक सकता ।

